अफ्रीकी देश घाना में खनन विस्फोटक ले जा रहे ट्रक में बड़ा धमाका, 17 लोगों की मौत और 59 घायल

अकारा

अफ्रीकी देश घाना में खनन विस्फोटक ले जा रहे ट्रक में बड़ा धमाका हुआ है। इसकी चपेट में आकर 17 लोगों की मौत हो गई है और 59 घायल हैं। इमरजेंसी अधिकारियों ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई की हालत गंभीर है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

एपिएट हॉस्पिटल के डॉक्टर जोसेफ डार्को ने बताया कि घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। एक पांच साल के बच्चे की हालत गंभीर है। खनन विस्फोटक लेकर जा रहा ट्रक एक मोटरसाइकिल से टकरा गया, जिससे यह धमाका हुआ। धमाके की वजह से सैकड़ों बिल्डिंग्स ढह गईं। यह हादसा राजधानी अकारा के पश्चिम में 300 किलोमीटर दूर स्थित बोगोसो के खनन शहर के पास अपियेट में हुआ।

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट ऑर्गनाइजेशन के डिप्टी डायरेक्टर जनरल सेजि साजि एमेडोनु ने धमाके से हुए नुकसान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विस्फोट के चलते 500 से ज्यादा बिल्डिंग्स ढह गई हैं। अब तक जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें डेड बॉडी और घायलों को जमीन पर पड़े हुए देखा जा सकता है। इस इलाके की तकरीबन सभी इमारतें गिरकर खाक हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *