साहिल गोलछा बने भाजयुमो दक्षिण मंडल के कोषाध्यक्ष

राजनांदगांव
भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, जिला भाजयुमो अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह , शहर मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी सहित भाजयुमो दक्षिण मंडल अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव की अनुशंसा पर साहिल गोलछा को दक्षिण मण्डल में शहर कोषाध्यक्ष की महती जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्ञात हो कि साहिल गोलछा राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे है एवं पूर्व में विगत 6 वर्षों से दक्षिण मंडल में शहर मंत्री के दायित्व में पदस्थ रहे। भाजयुमो में नवीन दायित्व के लिए साहिल को उसके करीबियों एवं मित्रगणों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *