मुख्यमंत्री ने स्मार्ट उद्यान में बादाम और करंज के पौधे लगाए

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट सिटी उद्यान श्यामला हिल्स में बादाम और करंज के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ आवाज जन-कल्याण समिति के सदस्यों ने भी पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने संस्था की गतिविधियों का विवरण प्राप्त किया। संस्था के पदाधिकारी प्रशांत दुबे, सुश्री गुंजन और सुभाष गर्ग उपस्थित रहे।

बादाम एक मेवा है। तकनीकी दृष्टि से यह बादाम के पेड़ के फल का बीज है। बादाम के पेड़ में गुलाबी और श्वेत रंग के सुंगधित फूल लगते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में यह अधिक पनपता है। एशिया में ईरान-ईराक में यह अधिक मात्रा में होता है। बादाम फाइबर होने से पाचन में सहायक होता है। उच्च रक्तचाप, कब्ज रोग और हृदय रोगों के उपचार में बादाम उपयोगी होता है। यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन ई से भरपूर है।

करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज के पौधे का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *