स्वर्ण जयंती पार्क आमजन के लिए फिर से खुला

भोपाल

भोपाल के चूना भट्‌टी चौराहा और सर्व-धर्म ब्रिज के बीच स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में लोगों की एंट्री पर लगी रोक हटा दी गई है। 13 दिन में न तो तेंदुआ दिखा और न ही फुट प्रिंट मिले हैं। शाम की टाइमिंग जरूर कम की गई है। तेंदुए के खौफ के चलते पार्क 26 दिन में सिर्फ 2 दिन ही खुला था।

पार्क में तेंदुए का मूवमेंट 24 दिसंबर को देखा गया था। तभी से वन विभाग और CPA (राजधानी परियोजना प्रशासन) की टीमें पार्क में सर्चिंग कर रही थीं। तेंदुए को पकड़ने के लिए न सिर्फ पिंजरा लगाया गया, बल्कि दिन में थाली-ढोल और रात में पटाखे फोड़े गए। हालांकि, 7 दिन से तेंदुए का पार्क में मूवमेंट नहीं दिखा था। इसके चलते ही 5 जनवरी से पार्क को लोगों की सैर के लिए फिर से खोलने का निर्णय ले लिया गया था।

फिर मूवमेंट देखा तो बंद करना पड़ा पार्क

7 जनवरी को फिर से तेंदुए का मूवमेंट सामने आया था। इसके चलते 2 दिन में ही पार्क फिर बंद कर दिया गया। रेंजर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक तेंदुए का मूवमेंट नहीं दिखा है, इसलिए पार्क खोलने का निर्णय लिया है।

साढ़े 3 हजार लोग घूमने आते हैं, अभी 250 भी नहीं

स्वर्ण जयंती पार्क 42 हेक्टेयर में फैला है। इसकी देखरेख का जिम्मा CPA के पास है। पहले इसमें रोज साढ़े 3 हजार लोग सुबह-शाम घूमने के लिए पहुंचते थे। वर्तमान में 200 से 250 लोग भी घूमने नहीं आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *