बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2022 : गणित के पेपर में यूं मिलेंगे अच्छे मार्क्स

पटना
बिहार बोर्ड इंटर गणित के पेपर में अच्छे अंक लाने हैं तो फॉर्मूला पर ध्यान दें। अब परीक्षा में दस दिन शेष रह गये हैं। सारे फॉर्मूला को लिख और समझ कर याद करें, क्योंकि वस्तुनिष्ठ प्रश्न में 90 फीसदी प्रश्न फॉर्मूला बेस्ड ही रहते हैं। अगर 50 फीसदी वस्तुनिष्ठ प्रश्न के उत्तर देते हैं तो बेहतर अंक प्राप्त करना आसान हो जायेगा। ये सलाह गणित के प्रोफेसर केसी सिन्हा ने इंटर परीक्षार्थियों को दी। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ से बातचीत में उन्होंने कहा कि गणित विषय की परीक्षा में अक्सर बच्चे घबरा जाते हैं, लेकिन छात्रों को घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि अगर कोई चैप्टर आपने अभी तक नहीं पढ़ा या किसी चैप्टर की तैयारी बेहतर नहीं है तो उसके लिए परेशान नहीं हो। क्योंकि प्रश्न पत्र के हर सेक्शन में दोगुना प्रश्न रहते हैं। इससे छात्र ने जितना चैप्टर पढ़ा होगा, उस चैप्टर से भी प्रश्न आएगा। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्र में लिखावट पर अधिक ध्यान दें। उत्तर स्पष्ट लिखा होना चाहिए। रफ कार्य के लिए लाइन खींच ले। उसी में रफ कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *