UP चुनाव में प्रदेश भाजपा से कोई भी स्टार प्रचारक नहीं

भोपाल
 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में मध्य प्रदेश से किसी भी नेता का नाम शामिल नहीं है।

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा को कानपुर क्षेत्र की लगभग 50 सीटों का प्रभारी बनाया गया था। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ दिन पहले ही बलिया में जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी।

कांग्रेस की ओर से पिछले चुनाव में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी मोर्चा संभाला था। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उत्तर प्रदेश के प्रभारी रह चुके हैं लेकिन पहले चरण के स्टार प्रचारकों की सूची में इन्हें भी स्थान नहीं मिल पाया।

यह भी माना जा रहा था कि मध्य प्रदेश के ओबीसी और ब्राह्मण नेताओं को उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार का मौका मिलेगा। संगठन ब्राह्मण और अन्य पिछड़ा वर्ग के नेताओं को उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए भेजने की तैयारी में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *