मुख्यमंत्री चौहान ने एनडीआरएफ स्थापना दिवस पर दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के स्थापना दिवस पर बल के सभी सदस्यों और उनके परिजन को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा और विषम परिस्थितियों का अदम्य साहस और बहादुरी से सामना कर देश और जान-माल की निःस्वार्थ भाव से रक्षा करने वाले आपदा मोचन बल के सभी जवानों पर पूरे देश को गर्व है। प्रदेश में बीते मानसून में कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति में ग्रामवासियों को संकट से बाहर निकालने में एनडीआरएफ के जवानों और वरिष्ठ अधिकारियों ने सराहनीय भूमिका का निर्वहन किया था। कम समयावधि में सूचना पाते ही प्रभावित इलाकों में तत्परता से पहुँचकर राहत कार्यों का संचालन इस बल की विशेषताओं में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *