मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में सप्तपर्णी और मौलश्री के पौधे रोपे

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में सप्तपर्णी और मौलश्री के पौधे लगाए। एटमोस वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने भी पौधा-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान को बाल चित्रकार अद्वितीय त्रिवेदी द्वारा बनाए मुख्यमंत्री का पोर्ट्रेट भेंट किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने एटमॉस सोसायटी की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

पौधों का महत्व
मौलश्री को संस्कृत में केसव, हिन्दी में मोलसरी या बकूल भी कहा जाता है। यह एक औषधीय महत्व का वृक्ष है, जिसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है। सप्तपर्णी का पौधा एक सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। इस पौधे का उपयोग विभिन्न औषधियों के निर्माण में किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *