एक्ट्रेस सोनल चौहान पिंक बिकिनी पहने पूल में डुबकी लगाती दिखीं

 

मुंबई। फिल्म 'जन्नत' में काम कर चुकी एक्ट्रेस सोनल चौहान जल्द ही साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के साथ फिल्म 'द घोस्ट' में नजर आएंगी। सोनल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो बिकिनी पहने पूल में डुबकी लगाती दिख रही हैं। तस्वीरों में सोनल चौहान पिंक कलर की बिकिनी में अपने बाल झटकती नजर आ रही हैं। सोनल की गॉर्जियस फोटो देख फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

सोनल चौहान ने बिकिनी में अपनी तीन फोटो शेयर की हैं। इन फोटो में सोनल अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। सोनल को स्विमिंग पूल में इस तरह देख उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने बड़ी ही मासूमियत से पूछा- आपको ठंड नहीं लगती क्या? वहीं एक और शख्स ने कहा- अरे बाहर आ जाओ, ठंड लग जाएगी। वहीं एक शख्स ने कहा- पढ़ाई करनी होती है यार, हॉटनेस शाम को दिखाया करो। एक बोला- इन्हें देख यकीन नहीं होता कि जन्नत 14 साल पहले आई थी।

सोनल चौहान की ये तस्वीरें उनकी बहन हिमानी चौहान ने क्लिक की हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए सोनल ने लिखा- हर जगह बस पानी ही पानी। बता दें कि सोनल पहली बार हिमेश रेशमिया के एलबम 'आप का सुरूर' में नजर आई थीं। हालांकि, उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू 2008 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'जन्नत' से किया था। सोनल ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। इनमें 3जी, लीजेंड, शेर, साइज जीरो, डिक्टेटर, पलटन, जैक एंड जिल, स्काइफायर, रूलर, द पावर और फन एंड फ्रस्ट्रेशन प्रमुख हैं।

द घोस्ट में नागार्जुन संग दिखेंगी सोनल
द घोस्ट में सोनल चौहान से पहले एक्ट्रेस काजल अग्रवाल यह रोल निभाने वाली थीं। हालांकि, प्रेग्नेंसी के चलते काजल ने यह रोल करने से मना कर दिया। बाद में यह रोल जैकलीन को भी मिला, लेकिन एक्ट्रेस की मोटी फीस और मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम सामने आने के बाद मेकर्स ने सोनल चौहान को फाइनल कर लिया। फिल्म में सोनल नागार्जुन के साथ नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *