160 जवान हुए कोरोना से संक्रमित

जगदलपुर
जिले बड़ी खबर सामने आ रही है जहां छुट्टी से लौटे लगभग 160 जवान कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं, सभी जवानों को फिलहाल क्वारेंटाइन कर दिया गया है और कैंप में रहने वाले अन्य जवानों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सली मोर्चे में तैनात जवानों को छुट्टी मनाने के लिए गृहग्राम भेजा गया और पिछले दिनों इन्हीं में से कुछ जवाना फिर से कैंप में वापस आए। चूंकि देश के साथ ही साथ राज्य में कोरोना की रफ्तार काफी तेजी से फैल रही थी इसलिए इन जवानों का कोरोना टेस्ट किया गया था जिनमें से 160 जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कैंप के बाकी जवानों को कैंप से बाहर निकले पर प्रबिंध लगाया गया और संक्रमित जवानों को क्वारेंटान किया गया ताकि दूसरे जवान कोरोना की चपेट में न आ सकें। जो जवान कोरोना से संक्रमित नहीं हुए है उन्हें सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *