MP: सीहोर में किसान ने बच्ची से अपने खेत में दुष्कर्म किया, मां को बताने की धमकी दी तो कुएं में फेंका

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में दस साल की बच्ची के साथ किसान ने अपने खेत में दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने घटना की जानकारी अपनी मां को बताने की धमकी दी तो किसान ने उसे कुएं में फेंक दिया। वहीं, दस हजार का इनाम घोषित होने के बाद 45 घंटे में आरोपी को भोपाल-इंदौर हाइवे पर गिरफ्तार किया गया। सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र के दुदलाई गांव में शुक्रवार की शाम को दस साल की एक बच्ची साइकल चला रही थी। कुछ देर बाद एक रिश्तेदार किसी काम से उससे साइकल ले गए तो वह पैदल चल दी। वहां एक खेत में रमेश पिता राम सिंह मोंगिया काम कर रहा था। बच्ची को अकेला आते देखकर उसने उसे अपने खेत में खींच लिया और दुष्कर्म किया। बच्ची रोती रही लेकिन वह उसके साथ दरिंदे की तरह हवस मिटाने लगा। बच्ची ने रोते हुए रमेश को धमकी दी कि वह इस बारे में अपनी मां को बताएगी तो उसने पकड़े जाने के डर से बच्ची को कुएं में फेंक दिया।

मां की आवाज सुनकर शोर मचाया
बताया जाता है कि बच्ची की जान बच गई क्योंकि कुएं में पानी ज्यादा नहीं था। वह हाथ-पैर मारकर कुएं से बाहर आने का प्रयास कर रही थी कि इस बीच उसकी मां की उसे आवाज सुनाई दी। उसने शोर मचाया तो मां वहां पहुंची और कुछ लोगों की मदद से बेटी को बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

दस हजार का इनाम घोषित
शुक्रवार को इछावर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। उसकी गिरफ्तारी के लिए दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने करीब 45 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को रविवार दोपहर करीब 2 बजे अमलाह-आष्टा के बीच हाइवे से गिरफ्तार कर लिया है। वह रिश्तेदार के यहां छिपने के लिए जा रहा था और हाइवे पर बैठा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *