मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट पार्क में बादाम और करंज के पौधे लगाए

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट पार्क में बादाम और करंज के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ बचपन संस्था के पदाधिकारियों ने भी पौधे रोपे और संस्था की रचनात्मक और पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी।

पौधों का महत्व
बादाम एक मेवा है। तकनीकी दृष्टि से यह बादाम के पेड़ के फल का बीज है। बादाम के पेड़ में गुलाबी और श्वेत रंग के सुंगधित फूल लगते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में यह अधिक पनपता है। एशिया में ईरान-ईराक में यह अधिक मात्रा में होता है। बादाम में फाइवर होने से पाचन में सहायक होता है। उच्च रक्तचाप, कब्ज रोग और हृदय रोगों के उपचार में भी बादाम उपयोगी होता है। यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन ई से भरपूर है।

करंज का पौधा आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज के पौधे का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *