विराट कोहली का कप्तानी छोड़ना रवि शास्त्री के लिए क्यों है दुखद, बताया कारण

 नई दिल्ली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का रिश्ता दो भाईयों से कम नहीं है। विराट कोहली हमेशा रवि शास्त्री को रवि भाई कहकर बुलाते हैं। यहां तक कि टेस्ट कप्तानी छोड़ते हुए अपने बयान में भी उन्होंने रवि शास्त्री का जिक्र रवि भाई के नाम से किया था। वहीं, खुद पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विराट के कप्तानी छोड़ने पर रिएक्शन दिया है और कहा है कि आप एक आक्रामक और सफल कप्तान हैं। रवि शास्त्री का ये भी कहना है कि उनके लिए ये दुखद दिन है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, "विराट, आप सिर ऊंचा करके जा सकते हैं। कप्तान के रूप में आपके पास जो कुछ है, वह कुछ ही लोगों ने हासिल किया है। निश्चित रूप से भारत का सबसे आक्रामक और सफल कप्तान हैं आप। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से दुखद दिन है, क्योंकि यह वह टीम है जिसे हमने मिलकर बनाया है।"  
 

विराट कोहली ने टी20 विश्व कप 2021 से पहले टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था, लेकिन दिसंबर 2021 में उनसे वनडे टीम की कप्तानी छीन ली गई। रोहित शर्मा को सीमित ओवरों का कप्तान नियुक्त किया गया, जबकि जनवरी में साउथ अफ्रीका से सीरीज हारने के बाद विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *