प्रमोद दुबे ने किया वृद्धा, विधवा, विकलांग, निराश्रित पेंशनधारी हितग्राहियों को एटीएम का वितरण

रायपुर
पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड 57 में सभापति प्रमोद दुबे ने वार्ड के विधवा, वृद्धा,विकलांग तथा निराश्रित पेंशनधारी हितग्राहियों को एटीएम वितरित किया। अब हितग्राही सीधे एटीएम के माध्यम से सरकार द्वारा मिलने वाली राशि को निकाल सकते है,अब पहले की तरह घंटो लाइन में ना लगकर, सीधे ही अपने समय के अनुसार राशि प्राप्त कर सकते है। सभापति दुबे ने बताया कि हमेशा से वार्ड को लोगों की सुविधाओं को प्राथमिकता दिया जाता है,इस क्रम में आज  गरीबी रेखा के अंतर्गत पेंशनधारी हितग्राहियो को एटीएम वितरण किया गया। कोरोना काल में यह अत्यंत आवश्यक कार्य था, इससे पहले भीड़ इक्कठी हो जाती थी। इसके लिए नगर निगम रायपुर बधाई के पात्र है।वही वार्ड के लोगो ने सभापति एवमं स्थानीय पार्षद प्रमोद दुबे को धन्यवाद दिया, हमेशा की तरह वार्ड के विकास को लेकर लगातार प्रयत्नशील रहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *