साउथ अफ्रीका का दौरा करेंगी ये दो टीमें, CSA के क्रिकेट निदेशक ने की घोषणा

नई दिल्ली

क्रिकेट साउथ अफ्रीका यानी सीएसए के क्रिकेट निदेश और पूर्व प्रोटियाज कप्तान ग्रीम स्मिथ ने एक बड़ा ऐलान किया है। ग्रीम स्मिथ ने पुष्टि की है कि 2023 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर आएगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका की सीरीज पिछले साल फरवरी में कोरोना वायरस महामारी के कारण कैंसिल कर दी गई थी। ये सीरीज अब 2023 में अगस्त के महीने में हो सकती है।

वहीं, इंग्लैंड की टीम 2022-23 में साउथ अफ्रीका के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। ये सीरीज दिसंबर 2020 में खेली जानी थी, लेकिन कोरोना के कारण इसे भी कैंसिल कर दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया के साउथ अफ्रीका दौरे की पुष्टि पहले ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने की थी और बताया था कि दोनों बोर्डों के बीच 2023 में एक विंडो को लेकर सहमति बन गई है।

साउथ अफ्रीका वैसे अगस्त के महीने में इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलती है, लेकिन टीम ने 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेंचुरियन और डरबन में टेस्ट सीरीज खेली थी। इसी तरह 2023 में अब मेजबान टीम कंगारू टीम के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। ग्रीम स्मिथ ने भारत के खिलाफ केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के बाद इंटरव्यू में सुपरस्पोर्ट पर कहा, "इंग्लैंड का साउथ अफ्रीका दौरा, मुझे लगता है अगले साल फरवरी-मार्च के आसपास है और फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम अगस्त 2023 में (2021 में स्थगित टेस्ट सीरीज के लिए) आएगी। इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *