सोरमसिंघी जलाशय के शीर्ष एवं नहर जीर्णोंद्धार के लिए 2.24 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर
जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा महासमुंद जिले के महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत सोरमसिंघी जलाशय के शीर्ष कार्य एवं नहर के जीर्णोंद्धार, पक्के कार्यों का उन्नयन एवं सीसी लाईनिंग कार्य के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को 2 करोड़ 24 लाख 41 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस जलाशय के शीर्ष एवं नहर के जीर्णोंद्धार से इसकी रूपांकित सिंचाई क्षमता में 132 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही बचत जल से 30 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सहित कुल 596 हेक्टेयर में सिंचाई हेतु जलापूर्ति की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *