मायावती को एक और झटका, पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय का बसपा से इस्तीफा

लखनऊ
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती को एक और झटका लगा है। बसपा सरकार में मंत्री रहे सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। रामवीर उपाध्याय बसपा सरकार में वह ऊर्जा, परिवहन और चिकित्सा शिक्षा मंत्री थे। हालांकि  बसपा ने पहले ही पार्टी से निष्कासित कर दिया था। माना जा रहा है कि वह भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इसके पीछे जो वजह बताई जा रही है वो रामवीर उपाध्‍याय उप मुख्‍यमंत्री दिनेश दिनेश शर्मा के संपर्क में हैं। पिछले दिनों एक सभा में दिनेश शर्मा इनकी तारीफ कर चुके हैं। इनके छोटे भाई मुकुल भाजपा में हैं। वे नजदीकी जिला अलीगढ़ में कोल विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं पर इन चर्चाओं की अभी कोई पुष्टि नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *