देश की कम्पनियाँ प्रदेश में आकर लगायें वन और पायें कार्बन क्रेडिट – वन मंत्री डॉ. शाह

इंदौर
वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह ने कहा है‍कि देश की बड़ी कम्पनियाँ निर्माण और उत्खनन कार्यों के लिये भूमि का अधिग्रहण करती हैं, बदले में वनों का विकास जरूरी है। इस तरह की कम्पनियों को मध्यप्रदेश आकर वन विकास निगम के जरिये वनों के विकास में आगे आना चाहिये। वन मंत्री डॉ. शाह इंदौर में वन विकास निगम के क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ कर रहे थे।

वन मंत्री डॉ. शाह ने बताया कि कम्पनियों द्वारा वनों के विकास के बदले कार्बन क्रेडिट प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में विभिन्न कोयला कम्पनी ओर अंडमान निकोबार द्वीप प्रशासन से चर्चा हुई है।

वन मंत्री ने कहा कि निमाड़-मालवा क्षेत्र में वनों की अधिक जरूरत है और इंदौर कॉर्पोरेट का मुख्य केन्द्र होने से वन विभाग और विभिन्न निजी कम्पनियों के बीच अधिक तालमेल बनाकर कार्य किया जायेगा। इसी मंशा से क्षेत्रीय कार्यालय प्रारंभ किया गया है। इस मौके पर वन विकास निगम एम.डी. अभय पाटिल, अपर प्रबंध संचालक कैप्टन ए.के. खरे सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *