पिछोर में स्व. लक्ष्मीनारायण गुप्ता की स्मृति में बनेगा उद्यान, मुख्यमंत्री चौहान ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मंत्री और प्रदेश के वरिष्ठतम राजनेताओं में शामिल लक्ष्मीनारायण गुप्ता के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. गुप्ता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे मध्यप्रदेश की प्रथम विधानसभा के सदस्य थे। वे मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री भी रहे। उन्होंने राजस्व मंत्री के रूप में प्रदेश के राजस्व प्रशासन में अनेक महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव किए। जनसंघ जैसे संगठन की स्थापना में स्व. गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका थी। उल्लेखनीय है कि लक्ष्मीनारायण गुप्ता का कल झांसी (उ.प्र.) में निधन हुआ।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्व. लक्ष्मी नारायण गुप्ता की स्मृति में पिछोर में स्मृति उद्यान बनाया जाएगा। इस उद्यान में स्व. गुप्ता की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से स्व. गुप्ता की आत्मा की शांति और उनके शोकाकुल परिजन एवं मित्रगण को यह दु:ख सहन करने की क्षमता देने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *