गृह मंत्री ने कहा ड्राफ्ट बनकर तैयार- मध्य प्रदेश में ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लाए जाने की तैयारी

भोपाल

मध्य प्रदेश सरकार ऑनलाइन गेमिंग पर नियंत्रण के लिए जल्द ही एक्ट लाने जा रही है। गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा की मानें तो राज्य सरकार ने इसका ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है। इससे ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ी गतिविधियों को नियंत्रित किया जाएगा।

भोपाल में फ्री फायर गेम खेलने वाले 11 साल के एक बालक सूर्यांश ओझा ने बुधवार को फांसी लगा ली थी। ऑनलाइन गेम के शौकीन बालक ने इसके पहले भी खेलते-खेलते अपनी मां को फांसी का फंदा बनाकर बताया था कि कैसे फांसी लगाई जाती है। इस घटना को लेकर जब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार गंभीर है। ऑनलाइन गेमिंग के लिए नया एक्ट बनाया जा रहा है और ड्राफ्ट भी तैयार हो चुका है।

दंगाइयों पर नियंत्रण के लिए भी हाल में बनाया गया कानून
गौरतलब है कि हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने धरना-प्रदर्शन और दंगों में सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ एक एक्ट बनाया है जिसमें दंगाइयों से निपटने के लिए ट्रिब्यूनल बनाकर उनसे संपत्तियों की नुकसानी की वसूली का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *