कुष्ठ रोगी कमरा नंबर 42 में डॉक्टरों को दिखायें
मुरैना
सिविल सर्जन डॉ. विनोद गुप्ता ने बताया कि कुष्ठ एक संक्रमक रोग है। जिसकी पहचान शरीर पर चमड़ी के रंग से भिन्न हल्का दाग हो, जिसमें सुन्नपन हो, कोई संवेदना न होती हो। जैसे तंत्रिकाओं में सूजन, एक से अधिक धब्बे आदि कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते है।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि ऐसा कोई लक्षण दिखाई देने पर शासकीय अस्पताल के कमरा नंबर-42 में दिखाकर जांच करायें, समय पर पहचान होने की दशा में उपचार लेने पर कुष्ठ पूरी तरह से ठीक हो जात है। कुष्ठ रोग के नोडल ऑफीसर डॉ. पदमेश उपाध्याय ने नागरिकों से अपील की है कि यह जांच शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में आशा, एएनएम को दिखायें। इसका उपचार सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला चिकित्साल में निःशुल्क उपलब्ध है।
