पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार 70वें दिन कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार 70वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि इस अवधि में तेल की अंतराष्ट्रीय कीमतों में 16 डॉलर तक की वृद्धि हो चुकी है। इंडियन ऑयल द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर के भाव पर है।  

आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में तो सबसे महंगा राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। जबकि,  महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं पटना में पेट्रोल कोलकाता (104.67), चेन्नई  (101.40 ) और बेंगलुरु (100.58)  से भी महंगा है।

तेल कंपनियों से मिले आंकड़ों के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में पिछला बदलाव चार नवंबर 2021 को हुआ था। उस समय मोदी सरकार ने तेल की सर्वकालिक ऊंची कीमतों से राहत देने के लिए पेट्रोल एवं डीजल पर लागू उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। उसके बाद से अब 70 दिन हो गए हैं, जब तेल कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जून 2017 में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में दैनिक आधार पर बदलाव की व्यवस्था लागू की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *