सांसद सुरेश कश्यप ने सराहां सिविल अस्पताल के आक्सीजन प्लांट का किया शुभारंभ

नाहन
जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के सिविल अस्पताल सराहां में नवनिर्मित 100 एलपीएम आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ बुधवार को शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने किया। इस अवसर पर सुरेश कश्यप ने कहा कि सराहां अस्पताल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 100 बेड का अस्पताल बनाने की, जो घोषणा की थी उसे जल्द पूरा किया जाएगा। एक सौ एलपीएम आक्सीजन प्लांट का शुभारंभ होने के बाद अब डेडीकेटेड कोविड-19 अस्पताल में कोरोना के मरीजों को 24 घंटे आक्सीजन उपलब्ध होगी। जिला सिरमौर मैं अब तक मेडिकल कालेज नाहन में दो आक्सीजन प्लांट, पांवटा साहिब में आक्सीजन प्लांट तथा चौथा आक्सीजन प्लांट सराहां में शुरू हुआ है। नवनिर्मित इस आक्सीजन प्लांट को कालाअंब के एक उद्योगपति द्वारा जन सहयोग में बनाया गया है। सांसद सुरेश कश्यप ने अनमोल पालीमर उद्योग केंद्र के एमडी का आभार जताया। सुरेश कश्यप ने कहा कि सराहां अस्पताल को सो बैड के अस्पताल को 100 बेड करने के साथ चिकित्सकों के पद भी जल्द भरे जाएंगे। ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। सांसद सुरेश कश्यप ने कोरोना काल में बेहतर कार्य करने के लिए पच्छाद उपमंडल के एसडीएम डा शशांक गुप्ता व खंड चिकित्सा अधिकारी डा संदीप शर्मा की पीठ भी थपथपाई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला सिरमौर में बेहतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर उनके साथ पच्छाद विस क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, पंचायत समिति पच्छाद के अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरु तथा पच्छाद उपमंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि इस आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा आनलाइन माध्यम से किया गया था। जिसके बाद सांसद ने आज इसका विधिवत शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया।

दशकों से लंबित हैं अल्ट्रासाउंड की मांग
पच्छाद उपमंडल की 34 तथा 6 अन्य पंचायतों कुल 40 पंचायतों के लोगों दशकों से सराहां अस्पताल में अल्ट्रासाउंड केंद्र तथा रेडियोलाजिस्ट की मांग प्रदेश सरकार से की जा रही है। मगर प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। वहीं सिविल अस्पताल सराहां लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *