हैक हुआ सूचना और प्रसारण मंत्रालय का ट्विटर हैंडल, हैकर्स ने नाम और प्रोफाइल फोटो बदला

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब सूचना और प्रसारण मंत्रालय का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक हो गया है। ट्विटर अकाउंट पर हमला करने वाले हैकर्स ने मंत्रालय के प्रोफाइल पर एलन मस्क के नाम के साथ मछली की प्रोफाइल फोटो लगा दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हैकर्स द्वारा पिछले कुछ समय में कई ट्वीट्स भी किए गए। फिलहाल सूचना और प्रसारण मंत्रालय ट्विटर से बात कर जल्द से जल्द अकाउंट को रिकवर करने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *