पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए CM उम्मीदवार हम अगले हफ्ते करेंगे घोषित: केजरीवाल

चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव को लेकर बड़ी बात कही। केजरीवाल ने कहा है कि, वे अब पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सीएम कैंडिडेट घोषित करेंगे। उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी (आप) यह घोषणा अगले हफ्ते करेगी। जिससे पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद के लिए हमारी पार्टी का चेहरा और नाम आपके सामने होगा।
 
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "यदि हमारी पार्टी पंजाब की सत्ता में आए तो हम पंजाब के लोगों को कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार करने और बेअदबी की पिछली सभी घटनाओं में न्याय सुनिश्चित करने का आश्वासन दे रहे हैं। सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी- चाहे वह पीएम हो या कोई और।" उन्होंने उपरोक्त बातें पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में कही हैं। चूंकि, आज आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल चंडीगढ़ में हैं और वे आम आदमी पार्टी (आप) की चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा है कि, हमारी ओर से अपनी पार्टी के सीएम के चेहरे के नाम की घोषणा अगले हफ्ते की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *