पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

नई दिल्ली
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर आज लगातार 69 वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। नए रेट आज सुबह 6 बजे जारी हुए। आईओसी द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक बुधवार को देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में तो सबसे महंगा राजस्थान के श्रीगंगानगर में है।  जबकि,  महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं पटना में पेट्रोल कोलकाता (104.67), चेन्नई  (101.40 ) और बेंगलुरु (100.58)  से भी महंगा है।
 
पेट्रोल-डीजल के भाव पर लगता है चुनावी दांव

5 राज्यों में चुनावी बिगुल फुंक चुका है और पेट्रोल-डीजल के भाव पर चुनावी दांव लगना तय है। आज 69वें दिन ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। चुनावों को देखते हुए तेल के दाम घट तो सकते हैं पर बढ़ने की संभावना कम ही नजर आ रही है। पहले की तरह इस बार भी चुनाव के बाद ही पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम में बढ़ोतरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *