उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जारी किया विभिन्न पदों पर साक्षात्कार का कार्यक्रम

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर साक्षात्कार का कार्यक्रम सोमवार को जारी किया। चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न विशिष्टताओं के साक्षात्कार के क्रम में सहायक आचार्य कम्युनिटी मेडिसिन का इंटरव्यू 17 जनवरी को होगा।

उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में कीट विज्ञानी के दो पदों का साक्षात्कार 18 जनवरी को होगा। कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत चिकित्साधिकारी एलोपैथ के पुर्नविज्ञापित तीन पदों का साक्षात्कार 17 जनवरी को दोपहर बाद दो बजे से होगा। आयुष यूनानी विभाग में रीडर जराहत के एक पद पर साक्षात्कार 18 जनवरी को सुबह 10 बजे से होगा। संस्कृति विभाग में संग्रहालयाध्यक्ष के एक पद का साक्षात्कार 17 जनवरी को होगा। संस्कृति निदेशालय में सहायक निदेशक के दो पदों का साक्षात्कार 17 जनवरी को होगा। उप सचिव पुष्कर श्रीवास्तव के अनुसार साक्षात्कार के संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *