क्रिस मौरिस ने क्रिकेट को कहा अलविदा, राजस्थान रॉयल्स ने 16.5 करोड़ में खरीदा था

नई दिल्ली
दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर क्रिस मौरिस ने क्रिकेट के सभी फॉर्म से संन्यास की घोषणा कर दी है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का मेगा ऑक्शन अगले महीने ही होना है, ऐसे में मौरिस का यह फैसला थोड़ा चौंकाने वाला है। आईपीएल ऑक्शन 2021 में वह सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी के लिए 16.5 करोड़ रुपये खर्चे थे। आने वाले सीजन में वह दक्षिण अफ्रीकी टी20 टीम टाइटन्स के लिए कोच का पद का संभालेंगे। क्रिस मौरिस ने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'आज मैं क्रिकेट के सभी फॉर्म से संन्यास की घोषणा करता हूं। जिन्होंने भी मेरे इस सफर में बड़ा या छोड़ा रोल निभाया उन सभी को शुक्रिया, यह काफी मजेदार सफर रहा। टाइटन्स के लिए कोचिंग रोल लेकर मैं बहुत खुश हूं।' क्रिस मौरिस ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से चार टेस्ट, 42 वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। तीनों फॉर्मेट में वह क्रम से 12, 48 और 34 विकेट ले चुके हैं और 173, 467 और 133 रन बना चुके हैं। मौरिस ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच मार्च 2019 में खेला था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *