सर्द हवाओं के कारण आज रहा कोल्ड-डे, बढ़ी ठिठुरन

भोपाल
कल आसमान के साफ होते ही शहर में हाड़ कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ने लगी। प्रदेश में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण बीती रात को राजधानी का पारा सामान्य से 17 डिग्री कम दर्ज किया गया। इसके चलते न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। नए साल में सोमवार रात सबसे सर्द रही। सर्द हवाओं के कारण कल अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री कम था। आज दिन के तापमान में भी कल के मुकाबले 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मंगलवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई।

दिन में धूप निकलेगी, लेकिन सर्द हवाएं दिनभर चलेंगी। सर्द हवाओं के कारण शाम को जबरदस्त ठंड पड़ना तय है। मौसम वैज्ञनिक पीके शाह ने बताया कि आज कोल्ड डे रहा। शहर के तापमान में गिरावट जारी रहेगी। संभवता 1-2 दिन में शीतलहर चल सकती है। प्रदेश में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं से सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी में अगले 24 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट होगी।

प्रदेश में आने वाली हवा का रुख इस वक्त उत्तर-पश्चिमी है। इस कारण राजस्थान से सर्द हवा आ रही है। वहीं उत्तर में बर्फबारी होने के कारण समूचा प्रदेश कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। फिलहाल ठंड से प्रदेशवासियों को कोई राहत मिलना मुश्किल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *