IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स के मार्कस स्टोयनिस और कगिसो रबाडा को अपने साथ जोड़ सकती है लखनऊ टीम

नई दिल्ली

आईपीएल की नई टीम लखनऊ अगले महीने बेंगलुरु में होने वाली मेगा नीलामी से पहले अगर लेग स्पिनर राशिद खान को अपने साथ नहीं जोड़ पाती है तो वो ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोयनिस और दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा को बैकअप के रूप में अपने साथ जोड़ सकती है। स्टोयनिस और रबाडा आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे। आईपीएल की दो नई टीमें- लखनऊ और अहमदाबाद, रिटेन नहीं किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में से अधिकतम तीन खिलाड़ियों को चुन सकती हैं। रबाडा और स्टोयनिस पिछले कुछ समय से लखनऊ की नजरों में हैं।
 

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा चुका है कि लखनऊ टीम केएल राहुल को पहले ही कप्तान के रूप में अपनी टीम में शामिल कर चुका है। इसके अलावा अब वो सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व स्पिनर राशिद खान को भी अपने साथ जोड़ना चाहती है। हालांकि फ्रेंचाइजी अगर राशिद को अपनी टीम में शामिल नहीं कर पाती है तो वे स्टोयनिस और रबाडा पर पैसा लगा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *