सत्ता में आई सपा तो राम मंदिर पर चलवा देगी बुलडोजर, जिन्ना की मूर्ति बनवाएंगे अखिलेश: UP बीजेपी चीफ

लखनऊ

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार किया है।  उन्होंने कहा कि अखिलेश सत्ता में आने के लिए आतुर हैं लेकिन उन्होंने जनता के लिए किया क्या है, जो उन्हे सत्ता में लाया जाए। अखिलेश सत्ता में राम मंदिर पर बुलडोजर चलाने, नियुक्ति के लिए दुकान खोलने, माफिया, गुंडों को सरंक्षण देने के लिए आना चाहते हैं।

स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा द्वारा दिए गए नारे '10 मार्च को आ रहे हैं अखिलेश….' नारे पर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश ने जनता के लिए ऐसा क्या किया है, जो उन्हें सत्ता में लाया जाए। वह तो जिन्ना की मूर्ति लगवाने, सरदार पटेल की मूर्ति हटाने, राम मंदिर पर बुलडोजर चलाने और माफिया-गुंडों को संरक्षण देने के लिए आना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि सपा की झूठ और फरेब की राजनीति जनता के सामने खुलकर आ गई है। कोरोना काल में जनता को तिलांजलि देकर अखिलेश ने बता दिया है कि वह सत्ता के आगे जनता को कुछ नहीं समझते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश सत्ता में आने के लिए आतुर हैं लेकिन उन्होंने जनता के लिए किया क्या है, जो उन्हे सत्ता में लाया जाए। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा अखिलेश सत्ता में जिन्ना की मूर्ति लगाने, सरदार पटेल की मूर्ति हटाने, राम मंदिर पर बुलडोजर चलाने, नियुक्ति के लिए दुकान खोलने, बहन, बेटियों को फिर से असुरक्षित करने, माफिया, गुंडों को सरंक्षण देने के लिए आना चाहते हैं। जनता उन्हें देख-परख चुकी है और योगी का सुशासन भी देख चुकी है। इसमे कोई शक नहीं है कि भाजपा 300 से अधिक सीटों के साथ फिर से जीत कर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *