गोवा में लड़ाकू विमान राफेल के नेवी वर्जन ने INS हंसा से दिखाई अपनी ताकत

नई दिल्ली
राफेल लड़ाकू विमान के नेवी वर्जन ने सोमवार को गोवा में एक नौसेना अड्डे पर अपनी ऑपरेशनल क्षमता का प्रदर्शन किया। नौसेना की अपने स्वदेशी विमान वाही पोत (आईएसी) विक्रांत के लिए लड़ाकू जेट विमानों के एक बेड़े को शामिल करने की योजना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि राफेल विमान के नेवी वर्जन का प्रदर्शन गोवा के नौसैन्य हवाई स्टेशन आईएनएस हंसा पर हुआ। भारतीय नौसेना आईएसी विक्रांत के लिए लड़ाकू विमानों को खरीदने की योजना बना रही है, जिसके अगस्त में सेवा में शामिल होने की संभावना है। आईएसी विक्रांत वर्तमान में महत्वपूर्ण समुद्री परीक्षणों से गुजर रहा है। भारतीय नौसेना वर्तमान में आईएनएस विक्रमादित्य से रूसी मूल के मिग-29के लड़ाकू विमानों का संचालन करती है, जो रूस से खरीदा गया सेकेंड हैंड कैरियर है। देश में बनने वाला सबसे बड़ा युद्धपोत, विमानवाहक पोत विक्रांत, इस साल के अंत में नौसेना में शामिल हो सकता है। इससे पहले उसकी टेस्टिंग की जा रही है।

विक्रांत मेड इन इंडिया विमानवाहक पोत है। दुनिया के कुछ ही अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस और चीन विमान वाहक पोत बनाने की क्षमता रखते हैं। चीन दो एयरक्राफ्ट कैरियर- CV-16 लिओनिंगऔर CV-17 शनडोंग संचालित करता है। हिंद महासागर में अपना दबदबा बनाने के लिए चीन एक और एयरक्रॉफ्ट करियर का निर्माण कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *