कुत्ते पर फिल्म देखते हुए आया दिल, मध्य प्रदेश के खरगोन में बच्चे ने बाहर निकालने को तोड़ा टीवी

खरगोन
फिल्म देखते वक्त बच्चे को फिल्म का कुत्ता इतना पसंद आया कि उसे बाहर निकालने के लिए उसने बल्ले से टीवी फोड़ दी। यह अनोखी घटना मध्य प्रदेश में खरगोन जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर झिरन्या गांव में हुई है। 8 साल का पीयूष कई दिन से कुत्ता पालने की जिद कर रहा था।

टीवी पर आ रही थी फिल्म
जानकारी के मुताबिक होटल संचालक मनीष गंगराड़े का 8 साल का बेटा पीयूष कई दिनों से अपने माता-पिता से कुत्ता लाने की जिद कर रहा था। रविवार दोपहर घर पर एलईडी टीवी में फिल्म ‘तेरी मेहरबानियां’ चल रही थी। इसमें कुत्ते के साथ हीरो जैकी श्राफ का सीन चल रहा था। यह देखकर बालक पीयूष का मन मचल गया। उसने यह सोचकर टीवी फोड़ दी कि शायद कुत्ता बाहर आ जाए और वह उसे अपने घर में रख लेगा। उसने घर पर रखा बल्ला चलती टीवी पर दे मारा। हालांकि इस घटना में बच्चे को किसी तरह का कोई नुकसान नही पहुंचा, लेकिन टीवी चूर-चूर हो गई।

चर्चा का विषय बनी घटना
गांव में जैसे ही यह बात फैली कई लोग होटल संचालक के घर वाकया पूछने पहुंच गए। गांव सहित आसपास के क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बन गई। वहीं घटना को लेकर बच्चे के पिता कांति गंगराड़े का कहना है कि वह कई दिनों से कुत्ता लाने की जिद कर रहा था। इस दौरान टीवी में जब फ़िल्म चल रही थी तो उसे यह कुत्ता बहुत पसंद आया। इसलिए वह बल्ले से टीवी फोड़कर कुत्ता निकालना चाह रहा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *