परिवार गया था सोमनाथ दर्शन को ,चोर कर गए हाथ साफ
रतलाम
त्रिवेणी के पास स्थित डोंगरेधाम कालोनी के सूने मकान में 3 और 4 जनवरी की दरमियानी रात संजीव मारू के सूने मकान में बदमाशों ने घर के मुख्य द्वार के सेंट्रल लॉक को तोड़कर पांच लाख रुपए से ज्यादा की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश घर में से करीब 90 ग्राम सोना, ढाई से तीन किलो चांदी और नकदी ले गए हैं। वारदात के समय मारु परिवार सोमनाथ दर्शन करने गया था। मारु की पत्नी राजेश्वरी स्वास्थ्य विभाग में एएनएम हैं।
परिवार बाहर गया पीछे से सूने मकान में चोर कर गए हाथ साफ
परिवार बाहर गया पीछे से सूने मकान में चोर कर गए हाथ साफ,परिवार बाहर गया पीछे से सूने मकान में चोर कर गए हाथ साफ,परिवार बाहर गया पीछे से सूने मकान में चोर कर गए हाथ साफ
यह है घटनाक्रम
संजीव मारू ने डीडीनगर पुलिस को बताया कि वह १ जनवरी की रात को अपनी पत्नी राजेश्वरी व लडकी विशाखा और इसी कालोनी के अन्य परिवार के साथ सोमनाथ मंदिर गुजरात दर्शन करने के लिए गया था। बेटा राहुल २ जनवरी को सूरत में अपनी नौकरी करने चला गया। इसी रात को सोमनाथ में उनके साथ दर्शन करने आए अशोक गोस्वामी के केटरिंग का काम करने वाले ने रात करीब तीन बजे फोन करके बताया कि संजीव मारू के घर का ताला टूटा हुआ है। यात्रा पूरी करने के बाद ७ जनवरी की सुबह रतलाम लौटे और पुलिस को सूचना दी।
पथराव भी किया बदमाशों ने
गोस्वामी के वर्करों ने बताया कि रात को वे गोस्वामी के घर पर आए तो कुछ लोग मारु के घर की तरफ दिखाई दिए। इस पर वे कुछ समझे और उन्होंने हम पर पथराव भी किया। मारू ने बताया वर्करों के अनुसार दो युवक उन्हें हमारे घर के पास दिखाई दिए लेकिन वे बदमाश कितने थे यह उन्हें भी पता नहीं।
