राजिम माता जयंती का कार्यक्रम आयोजन

देवभोगa
ग्राम बुद्धुपारा में तहसील साहू संघ तत्वाधान में राजिम माता जयंती का कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भक्तों ने महाआरती कर विधि विधान से राजिम माता की पूजा-अर्चना की। जिसमें संघ पदाधकारियों के साथ ग्राम बुद्धुपारा समेत मुंगझर व लाटापारा के साहू समस्थ बंधु की उपस्थिति रहे। इस दौरान तहसील साहू संघ देवभोग के भीष्म पितामह कहे जाने वाले संघ संरक्षक डूमर लाल साहू ने संगठित व एकीकृत में समाज की शक्ति होने की बात कही। वही मंचासीन जनपद सदस्य होरी लाल साहू ने समाज का उत्साह वर्धन किया।

संघ अध्यक्ष प्यारे लाल साहू ने अपने उद्बोधन में प्रतिमाह पूर्णिमा की तिथि को राजीम माता की महाआरती करने की घोषणा की गई। साथ ही सलाहकार प्रमुख एम एल साहू के द्वारा समाज में नारी शक्ति के बारे में बताया गया। उद्बोधन की कड़ी में मीडिया प्रभारी अशोक बजरंग साहू एवं दयाराम साहू ने भी सामाजिक एकता में शक्ति की बात कही। साहू समाज के प्रमुख रामेश्वर साहू के द्वारा अपने संभाषण में समाज को आर्थिक और सामाजिक रूप से सुदृढ़ होने की बात कही। साथ ही राजिम भक्तिन माता के इतिहास के संक्षिप्त जानकारी स्वजाती बंधुओं को दी । राजिम भक्ति माता जयंती के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण रूप से सचिव अनिल कुमार साहू , रतन लाल साहू,संजय साहू ,अमृत साहू ,आदिति साहू ,संदीप साहू ,हेमंत साहू की भूमिका रही। वही महिला सदस्यों में धनीता साहू जानकी साहू ,गुलेश्वरी साहू मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *