धार के बदनावर में 360 करोड़ के सोया प्लांट का वर्चुअल भूमिपूजन

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश का गेहूं विश्व विख्यात है। हमने पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया। इसी तरह एक समय सोयाबीन नंबर एक पर था। इसे पीला सोना कहते हैं। सोयाबाीन ने किसानों की आर्थिक हालत बदलने का काम किया था लेकिन फसलों की क्षति भी काफी होती थी। इस संबंध में कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों का सहयोग प्राप्त किया जाएगा।

 मुख्यमंत्री चौहान ने धार जिले के बदनावर में करीब 360 करोड़ लागत के सोया प्लांट के भूमि पूजन कार्यक्रम में वर्चुअल भागीदारी की। उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने प्लांट का भूमि पूजन किया। यह प्लांट आईबी ग्रुप द्वारा स्थापित किया जाएगा।

अगले 18 माह में इसका कार्य पूर्ण होगा। इसमें करीब 3000 मीट्रिक टन की क्षमता से उत्पादन होगा। इसके बाद स्थानीय किसानों को सोयाबीन फसल के पर्याप्त दाम मिलेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसानों के परिश्रम से मध्य प्रदेश को कई बार कृषि कर्मण अवार्ड प्राप्त हुए हैं। अब हम कृषि से खाद्य संस्करण की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश में निवेश के अनुकूल वातावरण हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को पूरा करने के लिए ऐसे प्लांट सहायक होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *