जावेद हबीब विवाद पर कांग्रेस नेता भी मैदान में, उठाई FIR की मांग

भोपाल
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब थूक विवाद में मध्य प्रदेश में सियासत तेज होती जा रही है। हिंदूवादी संगठनों और भाजपा नेताओं के बाद कांग्रेस नेता भी मैदान में उतर आए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अनुज और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग उठाई है। जावेद हबीब के थूक विवाद में मध्य प्रदेश के राजनेता भी खिलाफत में उतर आए हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर थूक कर बाल काटे जाने की घटना को अशोभनीय बताया है। उन्होंने कहा कि इसमें तुरंत एफआईआर दर्ज की जाना चाहिए और हबीब की सभी दुकानों को बंद किया जाना चाहिए। वहीं, उनकी पत्नी रूबीना शर्मा सिंह ने ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है कि जावेद हबीब तो भाजपा कार्यकर्ता करता है और देखते हैं कि क्या उन्हें पार्टी से बाहर किया जाता है। 

भाजपा विधायक भी कर चुके हैं विरोध
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पहले भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय और रामेश्वर शर्मा ने भी जावेद हबीब के थूक विवाद के बाद तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। विजयवर्गीय ने तो प्रशासन को 48 घंटे में हबीब के संस्थानों को बंद करने का अल्टीमेटम दिया था। करणी सेना और हिंदू महासभा ने भी हबीब के सेलूनों के खिलाफ प्रदर्शन किए थे। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *