कोविड: पुलिस द्वारा लोगों को किया गया जगरूक

राजनांदगांव
शुक्रवार को कोवीड-19 की तीसरी लहर एवं ओमीक्रोन के संक्रमण को देखते हुये नगर पुलिस अधीक्षक/समस्त एस.डी.ओ.पी. के नेतृत्व में समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में दल बल के साथ पैदल पेट्रोलिंग कर आम जनता को घर से बाहर निकलने पर आवश्यक रूप से मास्क लगाने, समय समय पर हाथ धोने, सैनिटाइजर का उपयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग का कडाई से पालन करने, भीड़-भाड़ जगह पर जाने से बचने आदि की अपील कर लोगों को कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर अपनाने की समझाइश दी गई साथ ही साथ 15 से 18 वर्ष के बच्चों को कोविड टीका लगवाने के लिए जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *