भरतपुर विधानसभा में 98 लाख के विकास कार्यो की सौगात

मनेन्द्रगढ़
भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो का दौर अनावरत जारी है, नव वर्ष की शुरूवात से मिल रही विकास कार्यो के सौगात के अनुक्रम में आज फिर 98 लाख के विकास कार्यो की सौगात मिली है।

इस सम्बंध में मिली जानकारी अनुसार सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा पर बहुप्रतीक्षित आवागमन सुविधा एवं पहुँच मार्ग हेतु विधानसभा क्षेत्र में 98 लाख 63 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है जिसमे ग्राम पंचायत सोनहरी-ग्राम हंसपुर-ग्राम नगवा से प्राथमिक शाला हंसपुर मार्ग में धुनेटी राजा नाला में आरसीसी पुलिया निर्माण-18 लाख 67 हजार,ग्राम पंचायत बाला-ग्राम छरछा-प्राथमिक शाला छरछा से माध्यमिक शाला ढुलकु मार्ग में नकबंधा नाला में पुलिया निर्माण-19 लाख 96 हजार,ग्राम पंचायत केलुआ-अमादमक से चरवाही मार्ग में कृपाल सिंह खेत पास आरसीसी पुलिया निर्माण-11 लाख 45 हजार वही ग्राम पंचायत बडगांवखुर्द-उप स्वास्थ्य केंद्र पहुँच मार्ग में आरसीसी पुलिया निर्माण-19 लाख 90 हजार इसके अलावा ग्राम पंचायत बडगांवखुर्द में ही प्राथमिक शाला पहुँच मार्ग दमेटी पारा में आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य-19 लाख 64 हजार,ग्राम पंचायत मेहदौली मेहड़ौली से सतक्यारी मार्ग पर पुलिया व मिट्टी सड़क निर्माण-9 लाख 1 हजार की स्वीकृति मिली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *