मुख्यमंत्री चौहान ने देश में किशोरों को 2 करोड़ से अधिक वैक्सीन लगाने पर दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों को टीकाकरण अभियान में एक सप्ताह के अंदर 2 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री चौहान ने चिकित्सकों, नर्सों, स्कूल शिक्षा विभाग और अभियान से जुड़े स्वयं सेवी संगठनों और जन प्रतिनिधियों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि "15-18 वर्ष के आयु वर्ग के 2 करोड़ से अधिक किशोरों ने टीकाकरण अभियान के एक सप्ताह के भीतर कोविड 19 वैक्सीन की अपनी पहली डोज लगवाई है। उत्साह का यह शानदार प्रदर्शन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में देश के भरोसे का प्रमाण है।"

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *