सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन फर्नांडिस का Kiss करते नया फोटो वायरल

मुंबई। बॉलिवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का ठक सुकेश चंद्रशेखर के साथ एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सुकेश चंद्रशेखर अदाकारा को किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस के गले पर लव बाइट के भी निशान दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के वायरल होने से जैकलीन फर्नांडिस बेहद दुखी हैं और उन्होंने  स्टेटमेंट जारी करके मीडिया से अपील की है कि वो उनके निजी जिंदगी का सम्मान करें।

जैकलीन फर्नांडिस हमेशा से यह कहती नजर आईं है कि सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं रहा, बल्कि वो खुद उसका शिकार हुई हैं। लेकिन समाने आई तस्वीरें दोनों के रिश्तों की पोल खोलता दिखाई दे रही है। अपनी प्राइवेट लाइफ से जुड़ी तस्वीर लीक होने के बाद अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टेटमेंट जारी करके मीडिया से अपील की है। उन्होंने लिखा,'यह देश और यहां के लोगों ने मुझे हमेशा बहुत ज्यादा प्यार और इज्जत दी है। इसमें मीडिया के दोस्त भी शामिल हैं जिनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैं बहुत बुरे दौर से गुजर रही हूं और मुझे उम्मीद है कि मेरे दोस्त और चाहनेवाले इसे देख सकते हैं। एक भरोसे के साथ मैं मीडिया से अपील करती हूं कि ऐसे फोटो वायरल मत कीजिए जो मेरे पर्सनल लाइफ से जुड़े हुए हैं। आप अपने प्रियजनों के साथ ऐसा नहीं करते मैं उम्मीद करती हूं कि आप मेरे साथ भी ऐसा नहीं करेंगे। न्याय और अच्छे विचार के प्रचार की आशा करती हूं। थैक्यू।'

बता दें कि इससे पहले भी जैकलीन फर्नांडिस और सुकेश चंद्रशेखर की कई रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो चुकी हैं। गौरतलब है कि सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पूछताछ के बाद वह चर्चा में रही हैं। ईडी की पूछताछ में अदाकारा ने बताया था कि वह सुकेश चंद्रशेखर से साल 2017 से संपर्क में हैं। इस दौरान उन्होंने महंगे गिफ्ट लेने की बात कबूल की थी। इसके साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि 15 लाख रुपए उनके भाई के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं जो ऑस्ट्रेलिया में रहता हैं।

इस हफ्ते की शुरुआत में जैकलीन फर्नांडीज की मां को दिल का दौरा पड़ने के बाद बहरीन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहां उनका इलाज चल रहा था। सुकेश चंद्रशेखर मामले में जांच चलने की वजह से जैकलीन को अभी तक देश छोड़ने की अनुमति नहीं मिली है। उसने पहले क्रिसमस के आसपास ईडी से अनुरोध किया था कि उन्हें देश से बाहर जाने की अनुमति दी जाए, लेकिन एजेंसी ने उनके अनुरोध को ठुकरा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *