लॉकडाउन की खबर महज अफवाह : कलेक्टर

बलौदाबाजार
कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने निकट भविष्य में जिले में लॉक डाउन होने संबंधी कुछ मीडिया में आई खबरों का खण्डन करते हुए इसे महज अफवाह बताया है। उन्होंने इसे जमाखोरों और मुनाफाखोरों की साजिश बताते हुये ऐसे आपराधिक तत्वों के विरुद्ध आज से ही कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए है। उन्होंने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों से वीसी के जरिये चर्चा कर असामजिक तत्वों को कानून के दायरे में लाने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि लॉक डाउन के हालात फिलहाल नहीं हैं। जब भी इसे लगाने की नौबत आयेगी,उसके पूर्व लोगों को सूचित की जाएगी। उन्होंने जमाखोरों के झांसे में न आने की अपील आम नागरिकों से की है। लॉक डाउन एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक उपाय है तथा राज्य सरकार के निदेर्शानुसार इसे अंतिम विकल्प के रूप में लागू किया जायेगा। कलेक्टर ने यह जरूर कहा है कि कोरोना दोगुनी गति से जिले में पैर पसार रहा है। लोग-बाग इसे सावधानीपूर्वक और गंभीरता से लें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें,मास्क पहनें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें तो कोरोना को हमले का मौका ही नहीं मिलेगा और लॉक डाउन की जरूरत हैं नहीं पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *