इंदौर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड, 10 लड़कियों को किया गिरफ्तार

इंदौर
 शहर में विजय नगर थाना के समीप स्थित शगुन आर्केड से पकड़ाए देह व्यापार की सरगना भोपाल की कृष्णा और नीलम खेमानी बताई जा रही है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। यहां से गिरफ्तार थाइलैंड की युवतियों के पासपोर्ट और वीजा की भी जांच होगी।

एडीसीपी (अपराध) गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक एटम स्पा एंड क्लिनिक से पुलिस ने संस्कारसिंह, वरुण यादव, नीरज सेन, विवेक नामदेव, अशोक सिंगला, नमन लड्डा, संदीप उमाशंकर और मैनेजर संजय वर्मा सहित 10 लड़कियों को गिरफ्तार किया था। इसमें से सात लड़कियां थाइलैंड की और तीन भारतीय है। थाइलैंड की लड़कियां कैसे और कब आई यह जांच का विषय है। पुलिस उनके पासपोर्ट और वीजा की जांच कर रही है। पिछले वर्ष फरवरी में भी अपराध शाखा ने 21 लड़के लड़कियों को देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया था। उस वक्त भी मौके से गिरफ्तार कई लड़कियां थाइलैंड की मिली थी।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि भोपाल की नीलम खेमानी स्पा संचालक है जो कई शहरों में देह व्यापार भी संचालित करती है। हाईप्रोफाइल नीलम बड़े आइएएस -आइपीएस अफसरों के संपर्क में रहती है। पुलिस ने नीलम को मुलजिम बनाया लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई और उसे अग्रिम जमानत मिल गई। इस बार पुलिस को कृष्णा नामक महिला का नाम पता चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *