जामुल नगर पालिका में बहुमत के बाद फिर निपटी भाजपा, उपाध्यक्ष का पद खो बैठे

रायपुर
नगरपालिका जामुल में भाजपा को पूर्ण बहुमत था जिससे लग रहा था कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों का निर्वाचन वे काफी आसानी से करा लेंगे,लेकिन जब मतदान के बाद परिणाम आए तो चौकाने वाले थे केवल अध्यक्ष भाजपा से निर्वाचित हुआ उपाध्यक्ष का पद वे खो बैठे।

20 वार्ड में से 10 वार्ड भाजपा के पास था कांग्रेस के पास 5,निर्दलीय 4 और 1 जोगी कांग्रेस के पास था। अध्यक्ष के लिए भाजपा के ईश्वर सिंह ठाकुर 12 वोट पाकर जीत गए उन्होने कांग्रेस के सरोजिनी चंद्राकर को हराया उन्हे हालांकि 8 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा पार्षदों ने क्रास वोटिंग कर दिया जिससे उनके उम्मीद्वार सीमा यादव को 9 वोट और कांग्रेस के सुनीता को 11 वोट मिल गए। जैसे ही अध्यक्ष पद के लिए नाम तय करने में भाजपा खेमे में खींचतान देखा कांग्रेस के रणनीतिकार सक्रिय हो गए और अपना उपाध्यक्ष बनवाने में सफल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *