पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

नई दिल्ली
 आज यानी शुक्रवार सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हुए।  लगातार 64वें दिन भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ। इंडियन ऑयल द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। वहीं पटना में पेट्रोल कोलकाता (104.67), चेन्नई  (101.40 ) और बेंगलुरु (100.58)  से भी महंगा है। जबकि, आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में तो सबसे महंगा राजस्थान के श्रीगंगानगर में है।  

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *