शराब कारोबारी राय परिवार के ठिकानों पर इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई

दमोह
मध्य प्रदेश के दमोह में गुरुवार सुबह इनकम टैक्स ने शराब व्यवसायी शंकर राय और कमल राय के ठिकानों पर छापे मारे हैं. इनकम टैक्स के अधिकारी कई गाड़ियों में आए और सुबह 6 बजे अलग-अलग जगहों पर रेड कर दी. इस रेड की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी नहीं थी. स्थानीय पुलिस सुबह करीब 7 बजे वहां पहुंची.

गौरतलब है कि शंकर राय-कमल राय परिवार बस ट्रांसपोर्ट, शराब और होटल सहित कई तरह के व्यवसाय करता है. फिलहाल राय चौराहे पर रहने वाले कमल राय के घर इनकम टैक्स डटी हुई है. सूत्रों के मुताबिक, इनकम टैक्स ने उस वक्त स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा, जब उन्हें घर से कुछ जलने की गंध आई. टीम ने राय परिवार से सहयोग की अपील की है. अपर आयुक्त मुनमुन शर्मा ने बताया कि राय परिवार पर इनकम टैक्स की कार्रवाई जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *