यूपी लेखपाल भर्ती 2022 : 8085 पदों के लिए UPSSSC वेबसाइट upsssc.gov.in पर कल से करें आवेदन

लखनऊ
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग राजस्व लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सात जनवरी से शुरू होगी और अंतिम तिथि 28 जनवरी है। आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार की मंजूरी के बाद सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया है।

ऑनलाइन आवेदन
लेखपाल पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आयोग की वेबसाइट http://upsssc.gov.in पर लिए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले पात्र होंगे। पीईटी में शामिल होने वाले वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे, जिनके मामलों की जांच चल रही है।

भर्ती के लिए शैक्षिक अर्हता
राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए इंटरमीडिएट पास पात्र होंगे। प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की सेवा या एनसीसी बी प्रमाण पत्र वालों को भर्ती में लाभ दिया जाएगा। भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष की आयु वाले पात्र होंगे। राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए ट्रिपल सी की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। वेतनमान 5200 से 20200 ग्रेड वेतन 2000 होगा।

लिखित परीक्षा से चयन
राजस्व लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। परीक्षा दो घंटे और 100 अंकों की होगी। सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान, ग्राम समाज एवं विकास से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी चारों विषयों में एक-एक अंक के 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *