‘कोरोना के 14 हजार से ज्यादा केस दिल्ली में आज आ सकते हैं, संक्रमण दर 14 फीसदी’
नई दिल्ली
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को 14 हजार नए मामले सामने आ सकते हैं और संक्रमण दर 14 प्रतिशत पर पहुंच सकती है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में बिस्तर (बेड) की उपलब्धता अभी सही स्थिति में है। अभी, लॉकडाउन लगाने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामले भले ही बढ़ रहे हैं लेकिन यहां इससे एक भी मौत नहीं हुई है। इससे पहले बुधवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण से पीड़ित आठ मरीजों की मौत हो गई। लगभग छह महीने बाद एक दिन में सर्वाधिक आठ लोगों की मौत हुई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को कोरोना के 10665 नए मामले सामने आए। वहीं, 2239 मरीजों को छुट्टी दी गई। आठ मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में अभी तक 1474366 मरीज दम तोड़ चुके हैं। वहीं 1425938 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 25121 हो गया है। विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर बढ़कर 1.70 फीसदी हो गई है।
