कांग्रेस ने विजेता को इनाम में दी टूटी स्कूटी, लड़की ने कहा- लॉक भी नहीं लग पा रहा

 बरेली

कांग्रेस द्वारा मंगलवार को बरेली में आयोजित हुई ‘मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ मैराथन में स्कूटी जीतने वाली छात्रा का टूटी स्कूटी दिखाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस नेताओं ने छात्रा की स्कूटी सही कराई। इसके बाद छात्रा ने नया वीडियो जारी कर स्कूटी को सही बताया।

बिशप मंडल इंटर कॉलेज में मंगलवार को हुई कांग्रेस की मैराथन में पहले स्थान पर आने वाली 11वीं की छात्रा विनीता गुर्जर को इनाम में स्कूटी दी गई। घर पहुंचकर छात्रा ने इनाम में टूटी स्कूटी देने का आरोप लगाकर वीडियो वायरल कर दिया। इस वीडियो में लड़की टूटी स्कूटी दिखाते हुए कह रही है कि इसकी वेल्डिंग की गई है। लॉक भी नहीं लग पा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *