सर्दी से कांप रहा है उत्तर भारत, दिल्ली में बारिश के आसार, AQI पहुंचा
नई दिल्ली
पूरा उत्तरभारत ठंड के कारण ठिठुर रहा है, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा दी है तो वहीं दिल्ली में बुधवार को हुई हल्की बारिश ने कंपकपी भी बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में बारिश का दौर अगले 4-5 दिनों तक यूं ही जारी रहेगा और सर्दी में इजाफा होगा।
Delhi-NCR में कड़ाके की ठंड, आज भी शीतलहर से नहीं मिलेगी राहत | वनइंडिया हिंदी दिल्ली में बारिश के आसार दिल्ली में बारिश के आसार हालांकि इससे प्रदूषण में जरुर कमी आएगी, हालांकि आज भी दिल्ली की हवा जहरीली ही बनी हुई है। आज भी राजधानी का AQI 380 है जो कि खराब श्रेणी में आता है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री दर्ज किया जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम है। हालांकि न्यूनतम तापमान जरूर 10.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो कि सामान्य ले 4 डिग्री ज्यादा है।
